पुलिस की गाड़ी के बोनट पर बैठकर बना रहा था रील, वीडियो हुआ वायरल तो निकल गई हेकड़ी 

    पुलिस की गाड़ी के बोनट पर बैठकर बना रहा था रील, वीडियो हुआ वायरल तो निकल गई हेकड़ी 

    TNP DESK- बिहार के आरा में एक अजीबो गरीब घटना सामने आई है जिसमें युवाओं पर इन रील का ऐसा खुमार चढ़ा है कि वह किसी जगह पर अपना रील बनाने लग रहे हैं. दरअसल नया मामला सामने है जिसको देख लोग सकते में आ गए हैं. पुलिस थाना की ग़स्ती गाड़ी के बोनट पर बैठकर युवक रील बनाता है और जैसे ही यह रील वायरल होता है. संबन्धित युवक पुलिस कस्टडी में पहुंच जाता है. मामला भोजपुर जिले के सिन्हा थाना क्षेत्र के सिन्हा गांव का है.

    हुआ यूं कि सिन्हा थाना क्षेत्र के सिन्हा गांव के रहने वाले सरोज राम का पुत्र उधारी राम का यह नया कारनामा सामने आया है. रील बनाने का खुमार उस पर ऐसा चढ़ा कि वह पुलिस की गाड़ी को इस्तेमाल कर लिया और रील बना उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इस सिरफिरे युवक ने पुलिस की गाड़ी के आसपास भी नहीं बल्कि गाड़ी के बोनट(हुड) पर बैठकर रील बनता है और थोड़े ही देर में यह रील सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर वायरल हो जाता है. भोजपुर एसपी की नजर भी इस रील पर पड़ती है और जैसे ही एसपी की नजर पड़ती है. तत्काल सिन्हा थाना को युवक की गिरफ्तारी की आदेश देते हैं.

    सिन्हा थाना के द्वारा तत्काल युवक को गिरफ्तार भी कर लिया जाता है लेकिन कोर्ट से उसे बेल मिल जाती है. रील बनाने वाले युवक का नाम उधारी राम है और वह भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद का फैन है. वीडियो में वो चंद्रशेखर आजाद के सपोर्ट में रील बना रहा है. एक लड़की के ऊपर चंद्रशेखर आजाद पर यौन शोषण का आरोप लगाया गया है. उस आरोप का खंडन वो फिल्मी अंदाज में पुलिस की गाड़ी पर बैठ कर रहा है. आरोपी युवक के इंस्टाग्राम पर 65 हजार से ज्यादा फोल्वर्स भी है. हालांकि The News Post इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. वही इस पूरे मामले पर पुलिस ने तत्काल कुछ भी कहने से इन्कार किया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news