डीआईजी के नाम पर फेसबुक पर करता था ठगी, बेतिया पुलिस ने इस तरह किया खुलासा  

    डीआईजी के नाम पर फेसबुक पर करता था ठगी, बेतिया पुलिस ने इस तरह किया खुलासा  

    बेतिया(BETTIAH):बेतिया में साइबर थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार आरोपी फेसबुक पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों से ठगी करता था.साइबर डीएसपी गौतम शरण ओमी ने प्रेस वार्ता में बताया कि आरोपी चंपारण रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) हर किशोर राय, आईपीएस के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर मेसेंजर के माध्यम से लोगों से ठगी करता था.आरोपी की पहचान तस्लीम खान, पिता रफीक मोहम्मद, निवासी कोटा खुर्द, थाना रामगढ़, जिला अलवर (राजस्थान) के रूप में हुई है.

    आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है

    डीएसपी ने बताया कि आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और वह अलग-अलग अधिकारियों के नाम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर ठगी की घटनाओं को अंजाम देता था.इस मामले की जानकारी 12 तारीख को बेतिया पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन को दी गई थी.पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर थाना में कांड संख्या 52/25 दर्ज कर विशेष टीम का गठन किया गया। इसके बाद टीम ने राजस्थान जाकर आरोपी के ठिकाने पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया.

    गिरफ्तार साइबर ठग को राजस्थान से बेतिया लाया गया

    गिरफ्तार साइबर ठग को राजस्थान से बेतिया लाया गया है, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.पूरे मामले की जानकारी साइबर डीएसपी गौतम शरण ओमी ने प्रेस वार्ता के दौरान दी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news