बिहार में लाख कोशिश के बावजूद नहीं थम रहा है हर्ष फायरिंग, बेगूसराय में लड़के की शादी में फायरिंग का वीडियो वायरल

    बिहार में लाख कोशिश के बावजूद नहीं थम रहा है हर्ष फायरिंग, बेगूसराय में लड़के की शादी में फायरिंग का वीडियो वायरल

    बेगूसराय(BEGUSARAI): बिहार में पुलिस लगातार हर्ष फायरिंग मामले में कार्रवाई भी कर रही है लेकिन इसके बावजूद भी लोग अपने आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं और शादी विवाह में जमकर हर्ष फायरिंग करते नजर आ रहा है. 

    एक लड़का पीछे से आया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी

    ताजा मामला बेगूसराय के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर गांव से सामने आई है. जहां एक शादी समारोह में एक युवक के द्वारा हर्ष फायरिंग  की गई. जानकारी के मुताबिक वासुदेवपुर में 14 दिसंबर को एक लड़के की शादी थी, और उसी शादी में लड़के की बारात सज रही थी. इस दौरान एक लड़का पीछे से आया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी.

    वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

    वहीं इसका वीडियो किसी ने बना लिया और वायरल कर दिया.अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.वहीं इस वीडियो की पुष्टि THE NEWS POST नहीं करता है.फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news