पटना हाई कोर्ट के नए जस्टिस विवेक चौधरी को राज्यपाल ने दिलाई शपथ, कई गणमान्य रहे मौजूद 

    पटना हाई कोर्ट के नए जस्टिस विवेक चौधरी को राज्यपाल ने दिलाई शपथ, कई गणमान्य रहे मौजूद 

    पटना(PATNA): बिहार के गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने शुक्रवार को राजभवन में पटना हाई कोर्ट के नए जस्टिस विवेक चौधरी को शपथ दिलाई. इस अवसर पर बिहार मंत्रिमंडल के सदस्यगण, पटना हाईकोर्ट के जज, महाधिवक्ता, विभागीय प्रमुख इस अवसर पर उपस्थित रहे.

    कलकत्ता हाईकोर्ट से पटना हाईकोर्ट में  स्थानांतरित जज  जस्टिस विवेक चौधरी ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली. बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें राजभवन में एक सादे समारोह में शपथ दिलाई. बताते चलें की जस्टिस विवेक चौधरी को  भारत सरकार के कानून व न्याय मंत्रालय द्वारा सुप्रीम कोर्ट कालेजियम की अनुशंसा पर कलकत्ता हाईकोर्ट से पटना हाईकोर्ट स्थानांतरित किया गया है. उनके जज के रूप में योगदान देने के बाद पटना हाईकोर्ट में जजों की संख्या 35 हो जाएगी,जबकि जजों की स्वीकृत पद पटना हाईकोर्ट में 53 हैं . इस तरह अभी भी एक तिहाई पद रिक्त रहेंगे. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news