Good News: 1 अगस्त से बिहार के घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक मिलेगी मुफ्त बिजली,कैबिनेट के बैठक में बड़ा फैसला

    Good News: 1 अगस्त से बिहार के घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक मिलेगी मुफ्त बिजली,कैबिनेट के बैठक में बड़ा फैसला

    पटना(PATNA):बिहार सरकार ने एक और ऐतिहासिक फैसला लिया है. अब राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 1 अगस्त 2025 से 125 यूनिट तक बिजली बिल्कुल मुफ्त दी जाएगी.मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना के तहत यह सुविधा दी जाएगी. योजना के विस्तार के लिए सरकार ने 3797 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि स्वीकृत कर दी है.

    सोलर लगाने में भी सरकार देगी सब्सिडी

    इतना ही नहीं, सरकार अब हर घर को सोलर एनर्जी से जोड़ने जा रही है.खासकर कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं को सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए पूरी वित्तीय मदद दी जाएगी, जबकि अन्य घरेलू उपभोक्ताओं को आंशिक सहायता दी जाएगी. यानी अब बिजली भी मुफ्त और स्रोत भी स्वच्छ.

    ये ख़ास बातें

    * योजना: मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना

    * लाभ: 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली

    * लागू: 1 अगस्त 2025 से

    * फंड: 3797 करोड़ अतिरिक्त मंजूर

    * सौर ऊर्जा: हर घर में 1.1 kW सौर संयंत्र

    * गरीब परिवारों को फुल सब्सिडी


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news