बिहार के युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, पटना के ज्ञान भवन में लगा ‘मेगा जॉब फेयर’, जल्दी उठाये लाभ

    बिहार के युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, पटना के ज्ञान भवन में लगा ‘मेगा जॉब फेयर’, जल्दी उठाये लाभ

    पटना(PATNA):बिहार यूथ कांग्रेस की ओर से आज पटना के ज्ञान भवन में ‘मेगा जॉब फेयर’ का आयोजन किया गया, जिसमें एयरटेल, टाटा, अमेज़न, फ्लिपकार्ट, महिंद्रा, एचडीएफसी समेत 120 से अधिक नामी कंपनियों ने हिस्सा लिया.इस रोजगार मेले में 12वीं पास से लेकर पीएचडी धारकों तक को मौके दिए गए. ऑन द स्पॉट इंटरव्यू और उसी समय ऑफर लेटर की व्यवस्था भी की गई.

    ऑन द स्पॉट नौकरी की व्यवस्था

    आईटी, मैन्युफैक्चरिंग, फार्मा और ई-कॉमर्स सेक्टर की बड़ी कंपनियों ने मेले में भाग लिया. प्रतिभागियों की स्किल और क्वालिफिकेशन के आधार पर स्क्रीनिंग के लिए एक विशेष कंट्रोल रूम बनाया गया, जिसमें 12 सदस्यीय टीम सुबह 9 से रात 8 बजे तक लगातार काम कर रही है. इससे पहले राज्य भर में एनरोलमेंट कैंप भी आयोजित किए गए थे.

    पढे कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने क्या कहा

    इस मौके पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा जब कांग्रेस रोजगार मेला लगा सकती है तो सरकार क्यों नहीं? नीतीश सरकार युवाओं को नहीं, गुंडों को रोजगार दे रही है. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनी तो हर हाथ को काम मिलेगा.

    कांग्रेस का पीएम मोदी पर निशाना

    बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्ण अल्लाह वरु ने प्रधानमंत्री मोदी को निशाने पर लिया और कहा, बिहार के लोग अब आपकी सौगातों से थक चुके है, अब उन्हें रोजगार चाहिए।” उन्होंने पुलिस अधिकारी के उस बयान की आलोचना की जिसमें कहा गया था कि किसान फुर्सत में होते हैं, तभी अपराध बढ़ता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news