राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह का बड़ा हमला, कहा उसकी हिम्मत नहीं कि जम्मू कश्मीर में फिर से अनुच्छेद 370 लागू करवा दे

    राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह का बड़ा हमला, कहा उसकी हिम्मत नहीं कि जम्मू कश्मीर में फिर से अनुच्छेद 370 लागू करवा दे

    PATNA: जम्मू-कश्मीर विधानसभा सत्र में  हंगामा देखने को मिला. विधानसभा में अनुच्छेद 370 को हटाने का प्रस्ताव पेश किया गया.  जिसके बाद बीजेपी विधायकों ने इस प्रस्ताव का विरोध किया और फिर उन्हें सदन से मार्शल आउट किया गया. जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी अब जम्मू कश्मीर की सरकार और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमलावर है. बीजेपी के फायर ब्रांड नेता केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने चुनौती दी है कि किसी की हिम्मत नहीं है अनुच्छेद 370 को फिर से लागू करें . गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि भले ही जम्मू कश्मीर में कांग्रेस पार्टी सरकार का समर्थन देकर अनुच्छेद 370 वापस लाने की मांग का समर्थन कर रही हो, लेकिन अब भारत में कांग्रेस के पास हिम्मत नहीं है कि अनुच्छेद 370 को वापस लागू कर सके. जम्मू कश्मीर विधानसभा सत्र में जो कुछ भी हो रहा है उसका जिम्मेदार कांग्रेस नेता राहुल गांधी हैं.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news