गया: लेवी की चिट्ठी पहुंचाने आये भाकपा माओवादी को पुलिस ने दबोचा, निशानदेही पर कुख्यात नक्सली नेपाली यादव भी गिरफ्तार  

    गया: लेवी की चिट्ठी पहुंचाने आये भाकपा माओवादी को पुलिस ने दबोचा, निशानदेही पर कुख्यात नक्सली नेपाली यादव भी गिरफ्तार   

    गया(GAYA):बिहार के गया जिले में एक नक्सली लोगों की भीड़ के  हत्थे चढ़ गया. जहां अशोक नगर स्थित एक घर मे लेवी की चिट्ठी पहुंचाने आये नक्सली को लोगों ने पकड़कर लिया, और पुलिस के हवाले कर दिया. उसके पास से प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा(माओवादी) का लेटर पैड सहित कई सामान बरामद किया गया है.

    वहीं आपको बताये कि  गिरफ्तार नक्सली विमल यादव औरंगाबाद जिले के कासमा थाना क्षेत्र के खैरी गांव का रहने वाला है. पूछताछ के क्रम में उसने बताया कि गया जिले के आमस थाना क्षेत्र के बोधिबिगहा निवासी युगेश्वर यादव उर्फ नेपाली यादव के कहने पर उसने यह काम किया था.

    विमल यादव और नेपाली यादव का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड रहा है

    वहीं  इस संबंध में गया एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नेपाली यादव को गिरफ्तार कर लिया है. विमल यादव और नेपाली यादव का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. पूरी गहराई से मामले की जांच की जा रही है


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news