Bihar: चलती बस में लगी आग, खिड़की से कूदकर यात्रियों ने बचाई अपनी जान, आधे घंटे तक जलती रही बस

    Bihar: चलती बस में लगी आग, खिड़की से कूदकर यात्रियों ने बचाई अपनी जान, आधे घंटे तक जलती रही बस

    बिहार(BIHAR):किशनगंज में सिलीगुड़ी से पूर्णिया जा रही बस में सोमवार को अचानक आग लग गई. बस में करीब 20 यात्री सवार थे. बताया जा रहा है  कि बस जैसे ही खगड़ा ओवरब्रिज पर पहुंची गियर बॉक्स से अचानक धुआं निकलने लगा. जहां धीरे-धीरे आग पूरे बस में फैल गई.आग की चपेट बढने के बाद यात्रियों ने अपनी जान खिड़की से कूदकर बचाई. वहीं इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. वहीं बस में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है. 

    खड़की से कुद यात्रियों ने बचाया अपनी जान

    दरअसल बस में लगी आग की सूचना जैसे ही सदर थाना पुलिस को मिली तुरंत फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गई. जिसके बाद आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह से खाक हो चुकी थी. बता दे कि किशनगंज बस स्टैंड से पूर्णिया के लिए बस खुली थी. इस बीच गाड़ी में सफर कर रहे यात्रियों ने बताया कि ओवरब्रिज पर पहुंचते ही बस रुक गई जिसके बाद देखा गया कि गाड़ी से धुआं निकल रहा है. उन्होंने बताया कि बस में ड्राइवर और खलासी कोई नहीं था, अपनी जान बचाने के लिए सभी लोग खिड़की से बाहर निकले. ड्राइवर ने बस एकदम साइड कर दी थी, इसलिए उतरने में भी परेशानी हुई.

    आधे घंटे तक  जलती रही बस

    स्थानीय लोगों ने बताया कि बस पूर्णिया जा रही थी, आधे घंटे तक बस जलती रही. हमने फायर बिग्रेड को सूचना दी. जिसके बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया. वहीं स्थानीय निवासी मोहम्मद मुन्ना अंसारी ने बताया कि गाड़ी में आधे घंटे से आग लगी हुई थी. आधे घंटे बाद दमकल की गाड़ी आई.

    आधे घंटे में पहुंची दमकल की गाड़ी

    वहीं आस-पास लोगों द्वारा बताया गया कि बस में आग लगने की जगह से करीब 500 मीटर की दूरी पर फायर ब्रिगेड की ऑफिस है. उन्होंने कहा कि दमकल की दो गाड़ियां मौके पर निकली. लेकिन एक गाड़ी रेलवे फाटक के पास और दूसरी गाड़ी दूसरी गाड़ी बस स्टैंड के पास जाम में फंस गई थी. जिस कारण दोनों गाड़ियां घटना स्थल के पास पहुंचने में लेट हो गई.

    टूटे नोजल से आग बुझाने का प्रयास

    दमकल की गाड़ी घटना पर तो पहुंच गई थी, लेकिन उसका नोजल टूटा हुआ था. इस वजह से पानी की अधिक मात्रा सड़क पर ही गिरकर बर्बाद हो रही थी. जिसके बाद अग्निशमन विभाग के कर्मियों से इस मामले में सवाल किया गया तो वो कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हुए. वहीं इस घटना के बाद अस्पताल में 2 लोगों को भर्ती कराया गया है. फिलहाल डॉक्टर द्वारा उन्हें सुरक्षित बताया गया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news