सीवान में डीजल दुकान में लगी आग, आग बुझाने में दमकल कर्मी सहित कई लोग झुलसे, 3 की हालत गंभीर 

    सीवान में डीजल दुकान में लगी आग, आग बुझाने में दमकल कर्मी सहित कई लोग झुलसे, 3 की हालत गंभीर 

    सीवान(SIWAN):सीवान जिले में दीपावली की रात पटाखा फोड़ने के दौरान भीषण आग लग गई. जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलस गए. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि एम नगर हसनपुरा थाना के ठीक सामने कुछ युवक पटाखा फोड़ रहे थे. इसी दौरान पटाखा की चिंगारी एक दुकान में चली गई. दुकान में डीजल रखा था जिसमें आग लग गई. आग तेजी से पूरे दुकान में फैल गया. देखते ही देखते आग ने 5 दुकानों को अपने चपेट में ले लिया.

    8 दमकलकर्मी सहित एक दर्जन लोग झुलसे 

    आग लगने की सूचना पर तुरंत अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची. स्थानीय कुछ लोगों की मदद से अग्निशमन विभाग की टीम भी आग बुझाने में जुटी थी. इसी दौरान दुकान में डब्बे में पैक कर रखा डीजल ब्लास्ट कर गया. जिससे आग बुझा रहे दमकल कर्मी और स्थानीय लोग इसके चपेट में आ गए. जिसमें सभी गंभीर रूप से झुलस गए. सभी आग की लपटों के बीच फंसे रह गए. इसमें 8 दमकलकर्मी सहित एक दर्जन लोग झुलस गए हैं. सभी को हसनपुरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर स्थिति गंभीर देख डॉक्टरों ने सीवान रेफर कर दिया.

    तीन की स्थिति गंभीर 

    बता दें कि सीवान सदर अस्पताल से भी 3 लोगों की स्थिति बेहद ही गंभीर देखते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया है. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है. घटना रात के करीब 10 बजे की है. करीब ढ़ाई घंटा के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. हालांकि घायलों की पहचान फिलहाल स्पष्ट नहीं है. एसडीपीओ फिरोज आलम सीवान की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छान बीन में जुट गए हैं. एसडीपीओ फिरोज आलम ने बताया की सूचना मिली की पटाखा के चिंगारी के कारण यह आगलगी घटना घटी है. पूरे मामले की जांच कर रहे हैं. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news