कटिहार में बीच सड़क पर महिला सिपाही की गोली मारकर हत्या, प्रेम प्रसंग में गोली मारने की आशंका

    कटिहार में बीच सड़क पर महिला सिपाही की गोली मारकर हत्या, प्रेम प्रसंग में गोली मारने की आशंका

    कटिहार(KATIHAR): बिहार में अपराध बढ़ता जा रहा है और तेजी से बढ़ रहे अपराध का नमूना कटिहार में भी देखने को मिला है. यहां अब पुलिस भी सुरक्षित नहीं है, घटना बुधवार देर शाम की है. कटिहार पुलिस लाइन में पदस्थापित महिला कांस्टेबल जिसका नाम प्रभा भारती बताया जा रहा है ये कोढ़ा थानाक्षेत्र के रास्ते कटिहार सड़क मार्ग से जा रही थी. जैसे ही कोढ़ा बाजार से 3 किलोमीटर आगे बढ़ी, बताया जा रहा है कि महिला सिपाही बाइक पर सवार होकर जा रही थी और भटवाड़ा गांव के समीप NH 81 पर उसी वक्त इसे अज्ञात अपराधी के द्वारा गोली मारा गया. महिला सिपाही के सर में कई गोली मारी गई. गोली लगने के बाद महिला सिपाही सड़क पर गिर गई, उसका बैक पैक(पिठ्ठू बैग) और मोबाइल सड़क पर पड़ा था. उस जगह सड़क खून से सना था. मृत महिला सिपाही पुलिस का बूट(जूता) और ट्रेक सूट पहने हुई थी.  घटना के बाद मौके पर कोढ़ा पुलिस पहुंची और स्थल का जांच करते हुए तत्काल शव को अपने कब्जे में लेकर थाने ले आई. 

    सरकार को अस्थिर करने के लिए हो सकता है भाजपा की साजिश : माले विधायक महबूब आलम

    कटिहार के sp जितेंद्र कुमार ने फोन पर घटना की पुष्टि करते हुए प्रथमदृष्ट्या प्रेम प्रसंग में महिला सिपाही की हत्या होने की आशंका जताई है. वहीं कटिहार जिला के बारसोई विधान सभा के माले नेता स: बिहार के सरकार में महागठबंधन में शामिल महबूब आलम ने घटना को जघन्य अपराध बताते हुए विपक्ष यानी भाजपा पर निशाना साधा है. महबूब आलम ने महिला सिपाही की हत्या होने और बिहार में अपराध के बढ़ने के सवाल पर कहा कि सरकार को अस्थिर करने और बदनाम करने की राजनीतिक साजिश है. 17 साल से सरकार में रहने वाले को झटके से जनता के द्वारा हटाने के बाद सुनियोजित साजित के तहत ऐसा हो रहा है. उन्होंने कहा कि बीते महीने कटिहार के दियारा में जो गैंगवार में चार लोगों की हत्या हुई थी. उस घटना में अपराधियों के पीठ पर भाजपा का हाथ था. उसका पर्दाफाश हो गया है, इस घटना में भी संभावना है, पुलिस जांच कर अपराधियों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाने की मांग की है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news