वर्दी का धौंस दिखाते यूपी का फर्जी दरोगा बिहार से गिरफ्तार!  मोतीहारी पुलिस ने पिस्टल और गोली भी किया बरामद, पढ़ें कैसे करता था ठगी

    वर्दी का धौंस दिखाते यूपी का फर्जी दरोगा बिहार से गिरफ्तार!  मोतीहारी पुलिस ने पिस्टल और गोली भी किया बरामद, पढ़ें कैसे करता था ठगी

    मोतिहारी(MOTIHARI): यूपी बिहार से आये दिन नकली पुलिसवालों को फ्रॉड करते पकड़ा जाता है, जिसमें कुछ बदमाश फर्जी वर्दी का धौंस दिखाते पकड़े जाते है. ताजा मामला बिहार के मोतीहारी जिले से सामने आयी है.जहां यूपी के नकली दरोगा अखिलेश यादव को बिहार पुलिस ने वर्दी का धौंस दिखाने के जुर्म में गिरफ्तार किया है.

    पुलिस ने पिस्टल और गोली भी किया बरामद

    आपको बताये कि पूर्वी चंपारण के गोविंदगंज थाना के मननपुर गांव में अखिलेश यादव पुलिस की वर्दी पहन कर नकली पिस्टल और गोली लेकर लोगों पर रौब  जमा रहा था. जब इसकी सूचना डीएसपी रंजन कुमार को मिली और जल्दी टीम का गठन कर अखिलेश यादव को नकली पिस्टल वर्दी और नकली गोली के साथ गिरफ्तार किया है.

    वर्दी पहनकर लोगो डराकर ठगी भी करने का काम करता था

    बता दें कि यूपी के रहनेवाले अखिलेश गोविंदगंज आकर वर्दी पहनकर लोगों को डराकर ठगी भी करने का काम करता था. इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी और पुलिस ने तत्परता से अखिलेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है. अरेराज के डीएसपी रंजन कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि अखिलेश यादव नाम का व्यक्ति यूपी से आया है. वह  यूपी पुलिस की वर्दी पहनकर नकली हथियार लेकर लोगों पर रौब दिखा रहा था इसलिए उसकी गिरफ्तारी की गई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news