शराब बनाने के ठिकाने पर उत्पाद विभाग की छापेमारी, निर्मित और अर्ध निर्मित शराब के साथ दो महिला गिरफ्तार

    शराब बनाने के ठिकाने पर उत्पाद विभाग की छापेमारी, निर्मित और अर्ध निर्मित शराब के साथ दो महिला गिरफ्तार

    नालंदा (NALANDA) : होली को लेकर उत्पाद विभाग की टीम लगातार ग्रामीण इलाके में छापेमारी कर रही है.  जहां ग्रामीण इलाके में शराब बनाने का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है. उत्पाद विभाग के सहायक अवर निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि होली को लेकर महा अभियान चलाया जा रहा है. अवैध शराब के कारोबारी को पकड़ने के लिए टीम छापेमारी में जुटी हुई है.  जहां सब्बैत और इनायत नगर के मुशहरी में छापेमारी कर शराब के साथ दो महिला को गिरफ्तार किया गया है.  निर्मित और अर्ध निर्मित शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया गया. वहीं दूसरी तरफ इनायत नगर गांव के मुशहरी टोला में छापेमारी की गई जहां दूसरी महिला को गिरफ्तार किया गया. पुलिस के हाथ शराब की भट्ठी लगी है जहां पुलिस ने शराब और शराब बनाने का उपकरण को विनिस्ट कर दिया है.

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news