आज राजनीतिक पार्टियों के साथ बैठक करेगा चुनाव आयोग, बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों की होगी समीक्षा

    आज राजनीतिक पार्टियों के साथ बैठक करेगा चुनाव आयोग, बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों की होगी समीक्षा

    पटना(PATNA):बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 की तैयारियों की समीक्षा हेतु मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधु और डॉ. विवेक जोशी दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे. आयोग 4 अक्टूबर को राजनीतिक दलों से संवाद कर उनके सुझाव सुनेगा और प्रशासनिक व विधि-व्यवस्था संबंधी तैयारियों की समीक्षा प्रमंडलीय आयुक्तों, पुलिस अधिकारियों व जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ करेगा.

     केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल अधिकारियों संग बैठकें होंगी

     5 अक्टूबर को प्रवर्तन एजेंसियों, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, राज्य पुलिस नोडल अधिकारी एवं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल अधिकारियों संग बैठकें होंगी.इसके बाद आयोग मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक सहित वरिष्ठ अधिकारियों से समन्वय बैठक करेगा.

    आयोग का उद्देश्य स्वतंत्र, निष्पक्ष चुनाव कराना है

    दौरे के अंतिम चरण में 5 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे आयोग प्रेस वार्ता कर अब तक की तैयारियों और आगे की रणनीति साझा करेगा.आयोग का उद्देश्य स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी चुनाव कराना है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news