राजद विधायक किरण देवी और अरुण यादव के घर ईडी की छापेमारी से हड़कंप, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच एजेंसी की कार्रवाई 

    राजद विधायक किरण देवी और अरुण यादव के घर ईडी की छापेमारी से हड़कंप, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच एजेंसी की कार्रवाई 

    Tnp desk:- संदेश विधायक किरण देवी और उनके पति अरुण यादव के घर मंगलवार की सुबह मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी टीम की छापेमारी की. अरुण यादव के तीन ठिकानों पर रेड जांच एजेंसी ने किया. वही, पटना  में दो ठिकाने और अगिआंव आवास पर छापेमारी की गई.  बता दे कि पहले भी छापेमारी अरुण यादव के आवास पर हुई है. हाल ही में जगदीशपुर में विश्वास यात्रा में मंच पर जब तेजस्वी संबोधन कर रहे थे तो अरुण यादव भी साथ थे. 

    ईडी की छापेमारी 

    बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक अरुण यादव के अगियांव स्थित आवास पर ईडी के 10 सदस्यीय टीम के साथ दलबल के साथ पहुंची. यहां पर ना तो विधायक किरण देवी ना ही उनके पति अरुण यादव मौजूद थे. ईडी टीम ने बाहर से किसी के आने पर रोक लगा दी है. गेट के बाहर भारी संख्या में सुरक्षा कर्मी तैनात दिखे.

    पिछले साल सीबीआई ने की थी छापेमारी 

    आपको बता दे, अरुण यादव पहले से ही सीबीआई के निशाने पर चढ़े हुए हैं.  पिछले साल उनके ठिकानों पर छापेमारी भी सीबीआई द्वारा की गई थी. सीबीआई की टीम बीते जनवरी माह में आरजेडी विधायक किरण देवी के घर भी पहुंची थी और नोटिस थमाया था. बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में रेप केस में फंसे होने के कारण राजद ने अरुण यादव का टिकट काट कर उनकी पत्नी किरण देवी को उम्मीदवार बनाया था. इसके बाद किरण देवी भारी बहुमत से जीतकर की विधायक बनीं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news