समस्तीपुर के हीरा ज्वेलर्स से दिनदहाड़े एक करोड़ की लूट, दहशत में लोग 

    समस्तीपुर के हीरा ज्वेलर्स से दिनदहाड़े एक करोड़ की लूट, दहशत में लोग 

    समस्तीपुर(SAMASTIPUR): समस्तीपुर में बेलगाम अपराधियों का एक बार फिर तांडव देखने को मिला. जहां बाइक सवार पांच की संख्या में आएं अपराधियों ने हीरा जेव्लर्स की दुकान में लूट की घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी है. बेखौफ अपराधी हथियार के बल पर एक करोड़ से अधिक रुपये के आभूषण,नगद लेकर फरार हो गए. घटना के संदर्भ में व्यवसाई ने बताया कि एक करोड़ से अधिक स्वर्ण आभूषण लूट लिए गए हैं. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है. मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नक्कू स्थान स्तिथ हीरा जेव्लर्स की है. इस लूट के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. 

    जांच में जुटी पुलिस 

    जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर नक्कू स्थान स्थित हीरा ज्वेलर्स दुकान में 10 की संख्या में अपराधी आए थे. उन्होंने हथियार के बल पर इस लूट की घटना को अंजाम दिया. अपराधियों ने दुकान के मालिक सहित कर्मियों को बंधक बनाकर करोड़ों के जेवरात लूट लिए.  इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. घटना की सूचना पर मुफस्सिल थाने की पुलिस एवं सदर डीएसपी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news