मोतीहारी में डाटा ऑपरेटर को अपराधियों ने मारी गोली, लैपटॉप, मोबाइल लेकर फरार 

    मोतीहारी में डाटा ऑपरेटर को अपराधियों ने मारी गोली, लैपटॉप, मोबाइल लेकर फरार 

    मोतिहारी (MOTIHARI) : बिहार में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है. आए दिन यहाँ से कोई न कोई मामले सामने आते रहते है. ताजा मामला मोतीहारी से सामने आया है जहां बाइक सवार कुछ अपराधियों ने डाटा ऑपरेटर को गोली मार और लूट कर फरार हो गए. इस घटना में डाटा ऑपरेटर बुरी तरह घायल हो गया. अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वो सीधे गोली मारकर लोगों को लूट रहे है. पूर्वी चंपारण जिला के कल्याणपुर थाना क्षेत्र का है.

    जानिए कैसे हुई घटना

    इस मामले में बताया जा रहा है कि डाटा ऑपरेटर केसरिया प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित है. रोज की भांति  वह ऑफिस से अपने घर लौट रहे थे. शाम का वक्त हो गया था. जिस दौरान एक अपाची बाइक पर सवार अपराधियों ने संजीत को मननपुर बेलवा मोड़ के पास घेर लिया ये पहले से डाटा ऑपरेटर का बाइक से पीछा कर रहे थे. और मौका देखते ही उन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया. गोली मारने के बाद अपराधियों ने डाटा ऑपरेटर का लैपटॉप,मोबाइल और कुछ नकदी  रुपया छीनकर फरार हो गए.

    इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

    इस बीच गोली की आवाज सुनते ही आस पास के लोग दौड़कर आए.  जहां उन्होंने देखा की युवक घायल अवस्था में जमीन पर गिरा हुआ है. जिसके बाद तुरंत ग्रामीणों ने उसके परिजनों को सूचना दी. सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी डाटा ऑपरेटर को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. जहां उसका इलाज जारी है. घटना की जानकारी मिलने पर चकिया डीएसपी और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं अस्पताल कर पीड़ित का बयान लिया जा रहा है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news