Crime News: ट्रिपल मर्डर से दहला भागलपुर का ये इलाका, युवक ने चाचा समेत दो लोगों की कर दी निर्मम हत्या, गुस्सायी भीड़ ने किया ये कांड

    Crime News: ट्रिपल मर्डर से दहला भागलपुर का ये इलाका, युवक ने चाचा समेत दो लोगों की कर दी निर्मम हत्या, गुस्सायी भीड़ ने किया ये कांड

    भागलपुर(BHAGALPUR): भागलपुर से एक सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर का मामला सामने आया है. जहां नाथनगर थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव के रहनेवाले युवक ने देर शाम अपने चाचा सहित दो की हत्या कर दी. एक अन्य युवक को भी पीट-पीट कर जख्मी कर दिया. तभी ग्रामीण इकट्ठा हुए और काफी आक्रोशित हो गए. आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी को बांधकर इतना पीटा की  आरोपी युवक की इलाज के दौरान  जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय मायागंज अस्पताल में देर रात उसकी मौत हो गई. वहीं ट्रिपल मर्डर की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया.

     युवक ने चाचा समेत दो लोगों की कर दी निर्मम हत्या

    आरोपी मृतक छोटू के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार था. आरोपी मृतक की पिटाई से उसके चाचा किस राजीव राय की गांव के बाहर में मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से जख्मी जयप्रकाश की मायागंज अस्पताल में देर रात मौत हो गई जख्मी युवक छोटू कुमार का मायागंज स्थित अस्पताल में मौत हो गई. घटना को लेकर डीएसपी सीटी दो राकेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एफएसएल की टीम भी जांच के लिए जुटी हुई है घटना के पीछे का कारण पता नहीं चल पाया है आरोपी की मौत हो गई है. वह मानसिक रूप से बीमार था. युवक ने अपने चाचा की गला रेतकर हत्या कर दी, उसके चाचा के गले के ऊपर के भाग का पता ही नहीं चला इस बात की आशंका जताई जा रही है की धारदार हथियार से उसने चाचा का गला रेतकर कहीं फेंक दिया. चाचा की हत्या करने के बाद देर शाम हुआ हाथ में डंडा लिए खुलेआम घूमने लगा इस दौरान ग्रामीण जयप्रकाश उसे दिख गया और उसे पर डंडे से हमला कर दिया उसे पीटने के बाद अपने दरवाजे पर बैठ मोबाइल देख रहे युवक छोटू कुमार पर भी हमला कर दिया. घटना के पीछे किसी प्रकार का कारण कोई नहीं बता पा रहा है.

    मामले की जांच में जुटी पुलिस

    वहीं इस मामले को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक हृदयकांत ने बताया कि आरोपित मानसिक रूप से विक्षिप्त थे जिसने दो लोगों की बुरी तरह हत्या कर दी और एक युवक को डंडे से पीट कर पूरी तरह घायल कर दिया जिसमें आक्रोशित ग्रामीणों ने विक्षिप्त युवक की पीट-पीटकर जान ले ली. पुलिस सत्यापन के हर बिंदु पर कार्य कर रही है. एफएसएल की टीम भी अपने कार्य  की जांच प्रक्रिया में जुटी हुई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news