Crime News: दिनदहाड़े छात्र की हत्या से दहला गोपालगंज! घर बुलाकर की गई निर्मम हत्या, परिजनों ने किया सड़क जाम

    Crime News: दिनदहाड़े छात्र की हत्या से दहला गोपालगंज! घर बुलाकर की गई निर्मम हत्या, परिजनों ने किया सड़क जाम

    गोपालगंज(GOPALGANJ): बिहार में इन दिनों अपराधियों के हौसले बुलंद है, इनके अंदर पुलिस प्रशासन का भय पूरी तरह से समाप्त हो चुका है, यही वजह है कि रोजाना बदमाश दिनदहाड़े संगीन आपराधिक घटनाओं के अंजाम दे रहे है, जिसकी वजह से यहां रह रहे लोगों में का माहौल है,ताजा मामला गोपालगंज में एक छात्र की घर से बुलाकर चाकू से निर्मम तरीके से हत्या कर दी गयी.

    परिजनों ने किया सड़क जाम

    पूरी घटना नगर थाना क्षेत्र के हजियापुर ऑफिसर कॉलोनी के पास की है. वहीं जिस छात्र की हत्या हुई है, उसकी पहचान सावन कुमार के रूप में हुई है, जो ब्रजेश सोनी का पुत्र है. वहीं हत्या की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर हजियापुर मोड़ पर चले गए. परिजनों ने वारदात के बाद शव के साथ एनएच-27 को जाम कर दिया है. डीएम-एसपी आवास के पास सड़क जाम कर वरीय अधिकारी को बुलाने की मांग कर रहें हैं.

    पुलिस कर रही है मामले की जांच

    वहीं एसपी स्वर्ण प्रभात ने इस मामले में एसआईटी गठित कर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिए जाने की बात कही है. हालांकि हत्या की वजह का खुलासा नहीं हो सका है. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस परिजनों को समझाने में जुटी हुई है. पुलिस का कहना है कि जिन तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है, उनसे गहन पूछताछ की जा रही है. जल्दी ही हत्याकांड का खुलासा कर लिया जाएगा. उधर, छात्र की हत्या के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है. मृतक के पिता ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण कर बच्चों को पढ़ाते है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news