Crime News:  घर से बुलाकर युवक को अपराधियों ने मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

    Crime News:  घर से बुलाकर युवक को अपराधियों ने मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

    बाढ़ (BADH): बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. दिनदहाड़े ये अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला बाढ़ जिले का है. जहां बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना के लेमुआबाद में सुजीत नामक युवक को गोली मार दी गई. आनन फानन में उसे गंभीर हालत में बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया गया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे पटना रेफर किया गया.

    मामले की जांच कर रही पुलिस 

    सुजीत के साथ मौजूद रहने वाले प्रत्यक्षदर्शी जैकी ने बताया कि दोस्तों ने किसी काम को लेकर बुलाया. पहुंचने पर खेत की तरफ ले गए. जहां सुजीत की पहले पिटाई की फिर गोली मारकर फरार हो गए. गोली किस वजह से मारी गई अभी तक इसका खुलासा नहीं हुआ है. मामले की जानकारी मिलते पुलिस जांच में जुटी हुई है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news