Crime News: पटना में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार, जांच में जुटी पुलिस

    Crime News: पटना में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार, जांच में जुटी पुलिस

    पटना(PATNA): - राजधानी में हत्या और लूट जैसी संगीन घटना कम होने का नाम नहीं ले रहा है ,एक तरफ जहां स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाने की तैयारियां जोरों पर है. इसी बीच अपराधियों का तांडव फिर से एक बार देखने को मिला है.  राजधानी पटना से सटे पटना सिटी के  आलमगंज थाना क्षेत्र के बजरंगपुरी नहर के पास मकान के अंदर डेयरी बूथ का संचालन करने वाले  50 वर्षीय अजय साह की गोली मार बदमाशों ने हत्या कर दी है.बता दें की अजय शाह बीजेपी के पटना जिले के महामंत्री थे. 

    पुलिस मामले में छानबीन कर रही

    इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचे एएसपी शरथ आरएस ने बताया कि हत्या की घटना में पुलिस मामले में छानबीन कर रही है. हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाया है.  एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है.साथ ही परिजनों का बयान लिया जा रहा है.

    घटना के संबंध में बताया जाता है कि अजय शाह अपने डेरी बूथ पर बैठे हुए थे. तभी दो की संख्या में रहे बदमाश बूथ पर पहुंचे, जहां कुछ कहासुनी के बाद बदमाशों ने पिस्तौल निकाल फायरिंग की. जिससे अजय को गोली लग गई और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए.  बदमाश घटना को अंजाम दे फरार हो गए.  इसी बीच गोली की आवाज सुन परिवार के लोग निकले तो देखकर अचंभित रह गए. वहीं परिजनों ने जख्मी अजय को आनन फानन में उपचार के लिए निजी उपचार केंद्र फिर एनएमसीएच लेकर पहुंचे. जहां चिकित्सकों ने अजय साह को मृत घोषित कर दिया. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर कर पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news