दो ट्रकों की टक्कर, चालक घायल, आपदा में अवसर तलाशने की मची होड़, जाने क्या है पूरा मामला

    दो ट्रकों की टक्कर, चालक घायल, आपदा में अवसर तलाशने की मची होड़, जाने क्या है पूरा मामला

    समस्तीपुर(SAMASTIPUR): बिहार के समस्तीपुर में रविवार की दोपहर दो ट्रक में आमने सामने की टक्कर हो गई. हादसा एनएच-28 के बंगरा थाना क्षेत्र के रजवा गांव के पास हुआ. जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर की ओर से सरसों तेल से लदा ट्रक ताजपुर की ओर जा रही थी. तभी दूसरी ओर से आ रही गिट्टी लगी ट्रक से टक्कर हो गई. इस टक्कर से दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए. इसी दौरान एक ट्रक से सरसों तेल गिरने लगा. यह देख आसपास के लोग सबकुछ छोड़ सरसों तेल लूटने मे जुट गए.

    जिसे जो मिला वही लेकर लूटने लगे तेल

    ट्रक से सरसों तेल बहता देख वहां स्थित लोग आपदा में अवसर तलाशते हुए तेल लूटने में जुट गए. लोग अपनी जान जोखिम में डालकर ट्रक से बह रहे सरसों तेल को अपने बर्तनों और डिब्बों में भरने लगे. जिसके कारण घटना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल फैल गया. इस बात की जानकारी इलाके में आग की तरह फैल गई. बड़ी संख्या में लोग मौके पर जूट गए. हालांकि मामले की जानकारी के बाद भी पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची. जिसके कारण काफी देर तक लोग तेल लूटते रहे.

    रिपोर्ट: आदित्य कुमार  

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news