पटना में सदाकत आश्रम पर बवाल, खूब चले लाठी-डंडे, राहुल गांधी ने ट्वीट कर बीजेपी को घेरा

    पटना में सदाकत आश्रम पर बवाल, खूब चले लाठी-डंडे, राहुल गांधी ने ट्वीट कर बीजेपी को घेरा

    पटना(PATNA):पटना के सदाकत आश्रम में शुक्रवार को बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई. जानकारी के अनुसार बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया, जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई.लाठी-डंडों से हुई झड़प में कई कार्यकर्ता घायल हो गए और माहौल तनावपूर्ण बना रहा.

    राहुल गांधी का ट्वीट कर बीजेपी को घेरा

    इस घटनाक्रम के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर बीजेपी को घेरा. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा “सत्य और अहिंसा के आगे असत्य और हिंसा टिक ही नहीं सकते. मारो और तोड़ो, जितना मारना-तोड़ना है. हम सत्य और संविधान की रक्षा करते रहेंगे.

    पढे क्या है कांग्रेस का आरोप

    कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जानबूझकर हमला किया और हिंसा फैलाने की कोशिश की. वहीं बीजेपी का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया था. फिलहाल पुलिस ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news