फिर हत्या से दहली राजधानी पटना! PMCH के गेट पर झारखंड के रहनेवाले एम्बुलेंस ड्राइवर की निर्मम हत्या, पढ़ें वजह

    फिर हत्या से दहली राजधानी पटना! PMCH के गेट पर झारखंड के रहनेवाले एम्बुलेंस ड्राइवर की निर्मम हत्या, पढ़ें वजह

    पटना(PATNA): बिहार में अपराध चरम सीमा पर पहुंच चुका है.यहां अपराधी इतना बैखौफ हो चुके है कि खुलेआम बीच सड़क खौफनाक वारदातों को अंजाम दे रहे है. ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां एक बार फिर अपराधियों का तांडव देखने को मिला है. सूबे के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीएमसीएच सरकारी अस्पताल में झारखंड के रहनेवाले एम्बुलेंस चालक विनय कुमार को अपराधियो ने गोली मारकर हत्या कर दी गई.

    मामले की जांच में जुटी पुलिस

    वहीं घटना के बाद लोगों में हड़कंप मच गया है. फिलहाल मामले की जांच में पीरबहोर थाना की पुलिस लगी हुई है. वहीं थाना प्रभारी मोहम्मद हलीम ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है.

    झारखंड के हजारीबाग का रहनेवाला था मृतक

    आपको बयाये कि मृतक झारखंड के हजारीबाग का रहनेवाला था, जो पटना में रहकर एंबुलेंस चलाता था. जहां देर रात पीएमसीएच के गेट के पास बाइक पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद बाइक सवार अपराधियों ने उस पर फायरिंग कर दी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news