Breaking news bihar: बोधगया में गिरा आर्मी का एयरक्राफ्ट, दो पायलट घायल, पढ़ें हादसे की वजह  

    Breaking news bihar: बोधगया में गिरा आर्मी का एयरक्राफ्ट, दो पायलट घायल, पढ़ें हादसे की वजह  

    गया(GAYA): बिहार के गया से एक बड़ी खबर आ रही है, जहां बोधगया के कंचनपुर गांव में आर्मी का एयरक्राफ्ट गिर गया है. आपको बता दे कि बोधगया प्रखंड के कंचनपुर गांव में आर्मी का एयरक्राफ्ट ट्रेनिंग के दौरान गिर गया.गनीमत अच्छा रहा कि इसपर सवार रहे दो ट्रेनिंग पायलटों को मामूली रूप से चोटें आई हैं.   

    ट्रेनिंग के दौरान इस एयरक्राफ्ट में तकनीकी खराबी आ गई 

    आपको बताये कि जो एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार हुआ है उसमें आर्मी की एक लेडीज और एक जेंट्स पायलट सवार थे, ट्रेनिंग के दौरान इस एयरक्राफ्ट में तकनीकी खराबी आ गई, जिसकी वजह से बोधगया के कंचनपुर गांव के खेत में गिर गया. जैसे ही एयरक्राफ्ट गिरने की जानकारी हुई तो गांव वाले देखने के लिए भीड़ इकट्ठा हो गई.  

    घायल दोनों पायलट को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है

      वहीं ग्रामीण लोग एयरक्राफ्ट को हाथों से उठाकर सुरक्षित स्थान पर ले जा रहे है. वही इस हादसे में घायल दोनों पायलट को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है. दोनों पायलट को मामूली चोट आई है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news