Breaking: बंगाल पुलिस पर फायरिंग का आरोपी एनकाउंटर में मारा गया, जानिए विस्तार से

    Breaking: बंगाल पुलिस पर फायरिंग का आरोपी एनकाउंटर में मारा गया, जानिए विस्तार से

    किशनगंज(KISHANGANJ):पांजी पाड़ा में दो पुलिस कर्मियों को गोली मारने के आरोपी सज्जाद को बंगाल पुलिस की टीम ने मुठभेड़ में मार गिराया है.आपको बताये कि बीते बुधवार को इस्लामपुर कोर्ट से रायगंज ले जाने के दौरान पांजी पाड़ा के एकरचला काली मंदिर के निकट दो पुलिस कर्मियों को गोली मारकर सज्जाद फरार हो गया था.जिसके बाद से ही पुलिस की अलग अलग टीम उसकी तलाश में जुटी हुई थी.

    सज्जाद को किचक टोला पुल पार करते समय पुलिस ने ढेर कर दिया

    सज्जाद हत्या के मामले में पिछले साल 2019 में जेल में बंद था और जल्दी ही उसे सजा सुनाई जाने वाली थी.पुलिस कर्मियों को गोली मारने के बाद बंगाल पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे थे.जिसके बाद पुलिस के वरीय अधिकारियों ने इस घटना को चुनौती के रूप में लेते हुए 48 घंटे के अंदर कार्रवाई की बात कही थी.वहीं शुक्रवार की देर रात बांग्लादेश भागने की कोशिश में जुटे सज्जाद को किचक टोला पुल पार करते समय पुलिस ने ढेर कर दिया.

    पढ़ें पूरा मामला

    मिली जानकारी के मुताबिक सज्जाद को पुलिस ने सरेंडर करने को कहा लेकिन सज्जाद ने पुलिस कर्मियों पर फायरिंग कर दिया, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई.सज्जाद को घायल अवस्था में लोधन अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों द्वारा उसका इलाज किया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.चिकित्सक के मुताबिक सज्जाद को तीन गोली लगी है.वहीं इस मामले में पुलिस को अब बांग्लादेशी बदमाश अब्दुल की तलाश है.बताया जा रहा है कि अब्दुल ने ही सज्जाद को हथियार उपलब्ध करवाया था पुलिस ने सज्जाद और अब्दुल पर दो दो लाख रुपए इनाम की घोषणा कर रखी है.अब्दुल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम के द्वारा अलग अलग स्थानों पर छापेमारी किया जा रहा है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news