बिहटा:  नीतीश कुमार ने ब्रिटानिया बिस्कुट फैक्ट्री का किया उद्घाटन, इलाके के लोगों में खुशी की लहर 

    बिहटा:  नीतीश कुमार ने ब्रिटानिया बिस्कुट फैक्ट्री का किया उद्घाटन, इलाके के लोगों में खुशी की लहर 

    बिहटा (BIHTA) : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब चुनाव से पहले पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गये हैं. बैठक ने लेकर अन्य कई यहां कामों में सीएम साहब लगे हुए है. इसी कड़ी में मंगलवार को उन्होंने बिहटा स्थित ब्रिटानिया बिस्कुट फैक्ट्री का उद्घाटन किया. इस फैक्ट्री के उद्घाटन के बाद इलाके के लोगों में खुशी की लहर है. इस नई पहल से अब स्थानीय लोगों को रोजगार का भी अवसर प्रदान होगा. 

    उद्योग मंत्री और कई अन्य अधिकारी मौजूद 

    ब्रिटानिया बिस्कुट फैक्ट्री के उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ , मनेर विधानसभा पूर्व विधायक सूर्यदेव त्यागी भी मौजूद थे. ब्रिटानिया बिस्कुट फैक्ट्री के उद्घाटन से पहले नीतीश कुमार ने औद्योगिक क्षेत्र की कई कंपनियों का मुआयना भी किया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news