बिहार: खाद्य निगम के सहायक प्रबंधक के कई ठिकानों पर विशेष निगरानी इकाई की छापेमारी,आय से अधिक संपत्ति का मामला

    बिहार: खाद्य निगम के सहायक प्रबंधक के कई ठिकानों पर विशेष निगरानी इकाई की छापेमारी,आय से अधिक संपत्ति का मामला

    पटना(PATNA) : बिहार में लगातार भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसने की कवायत जारी है. इसी मुहिम के तहत आर्थिक अपराध इकाई की ओर से बिहार राज्य खाद्य निगम के सहायक सह उप महाप्रबंधक शिशिर कुमार वर्मा पर आय से अधिक मामले बड़ी कार्रवाई की गई है. शिशिर वर्मा के ऊपरअपने पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगा है. साथ ही शिशिर वर्मा ने अपने पद का दुरुपयोग कर आय से अधिक संपत्ति इकट्ठी कर ली है.

    आय से अधिक संपत्ति का मामला 

    आर्थिक अपराधी इकाई के अनुसार उन्होंने 45 लाख 71 हजार 996 रुपए अर्जित किए हैं जो की उनकी ज्ञात आय से 101.6 प्रतिशत अधिक है. विशेष न्यायालय निगरानी, पटना से मिले सर्च वारंट के आधार पर शिशिर वर्मा नाम के भ्रष्ट अधिकारी के तमाम ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. आर्थिक अपराध इकाई की ओर से यह कार्रवाई पटना के कार्यालय के अलावा कोई ठिकानों पर की जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार बेतिया में भी उनके आवासीय परिसर में आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी जारी है. जहां तमाम दस्तावेज और संपत्ति ब्योरा खंगाला जा रहा है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news