BIHAR: बिहार की शिक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल, देखें कैसे पवन सिंह के गाने सुन बच्चे दे रहे परीक्षा


नालंदा(NALANDA):बिहार के नालंदा जिले का ऐतिहासिक शिक्षा में बड़ा योगदान रहा है. जहां विश्व का सबसे बड़ा और सबसे पुराना नालंदा विश्वविद्यालय है. जिसमें सैकेड़ों सालों पहले विदेश से बच्चे शिक्षा प्राप्त करने आया करते थे. जिस नालंदा का शिक्षा में गौरवशाली इतिहास रहा है. उसी नालंदा जिले से शिक्षा व्यवस्था की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है. जिसको देखकर बिहार के साथ नालंदा की धरती भी शर्मशार हो रही है.
बच्चे टीवी में पवन सिंह के भोजपुरी गाने सुनते हुए दे रहे हैं परीक्षा
अब तक बिहार में अभ्यर्थियों को मैट्रिक परीक्षा में दीवारों पर लटककर परिजनों को नकल कराते ही लोगों ने देखा था. लेकिन इससे भी एक कदम आगे नालंदा जिले से एक बड़ी ही अनोखी परीक्षा का वीडियो सामने आया है. जिसमे बच्चे 11 वीं की परीक्षा के दौरान स्मार्ट क्लास के तहत क्लासरूम में लगाए गए टीवी में पवन सिंह के भोजपुरी गाने को सुनते हुए परीक्षा दे रहे हैं. इतना ही नहीं परीक्षा हॉल में कोई भी टीचर मौजूद नहीं हैं.और बच्चे फोन से खुलेआम देखकर उत्तरपुस्तिका में सवालों का जवाब लिख रहे हैं.

नालंदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह जिला है
चौकानेवाली बात ये है कि नालंदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह जिला है. जहां इस्लामपुर प्रखंड के बौरीसराय से ये तस्वीर सामने आई है. इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि जब सूबे के मुखिया के जिले में शिक्षा व्यवस्था का ये हाल है. तो दूसरे जिलों की स्थिति क्या होगी. परीक्षा देते छात्रों का वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है. हालांकि ये वीडियो सच है या झूठ इसकी पुष्टी हम नहीं करते है.
मामले में जांच का आदेश दिया गया है
इस वीडियो के बाद पूरे मामले में जांच का आदेश दिया गया है. बहरहाल जो भी मामला हो लेकिन बिहार के शिक्षा व्यवस्था की पोल खोलने वाला यह वीडियो एक बार फिर से पूरे देश में बिहार को बदनाम कर रहा है.
वीडियो वायरल होने के बाद इस पर सियासी बयानबाजी भी तेज
वीडियो वायरल होने के बाद इस पर सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है. बीजेपी ने बिहार की शिक्षा व्यवस्था और शिक्षा मंत्री को लेकर सवाल खड़ा किए हैं. पार्टी प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा है कि लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के शासनकाल में जिस तरह से काम होते थे. आज वहीं काम हो रहा है. क्योंकि नीतीश कुमार आरजेडी के साथ सरकार चला रहे हैं. ऐसे में बिहार की गुणवत्ता शिक्षा को लेकर किए जा रहे दावे बेईमानी हैं.
तो वहीं वीडियो पर आरजेडी प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि वीडियो ये कब का है ये जांच का विषय है. यदि इसमे सत्यता पाई जाएगी. तो निश्चित तौर पर सरकार कार्रवाई करेगी.
4+