बिहार: प्रशांत किशोर का जनता पर तंज, कहा राम मंदिर के नाम पर वोट दीजियेगा तो स्कूल, फैक्ट्री कैसे बनेगा

    बिहार: प्रशांत किशोर का जनता पर तंज, कहा राम मंदिर के नाम पर वोट दीजियेगा तो स्कूल, फैक्ट्री कैसे बनेगा

    वैशाली(VAISHALI): जन सुराज पदयात्रा के 217वें दिन चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर बिहार के वैशाली जिले पहुंचे.जहां उन्होने देश के पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बिहार की जनता को भी खूब सुनाया और कहा कि बिहार के लोग मंदिर और धर्म-जाति के नाम पर नरेंद्र मोदी को वोट देंगे. तो बिहार में नाली-गली, स्कूल, फैक्ट्री कैसे बनेगा.आपने राम मंदिर के नाम पर वोट दिया था. वो बन रहा है. मोदी जी को वोट देने का नतीजा है कि गुजरात में फैक्ट्रियां लग रही है. और बिहार के लड़के वहां मजदूरी करने जा रहे हैं.  

    राम मंदिर के नाम पर वोट दीजियेगा तो स्कूल, फैक्ट्री कैसे बनेगा- प्रशांत किशोर

    आपको बताये कि प्रशांत किशोर अपने जन सुराज पदयात्रा पर है. इसके 217वें दिन की शुरुआत वैशाली जिले के राजापाकर प्रखंड से की. यात्रा की शुरुआत राजापाकर उत्तरी पंचायत स्थित पदयात्रा शिविर में सर्वधर्म प्रार्थना से की गई. जन सुराज पदयात्रा के माध्यम से प्रशांत किशोर 2 अक्तूबर 2022 से लगातार बिहार के गांवों का दौरा कर रहे हैं. इस दौरान वैशाली में एक आमसभा के दौरान प्रशांत किशोर  ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला और लोगों को जागरुक करते हुए कहा कि आपको पीएम को वोट राम मंदिर बनाने के नाम पर दिया है.वो बन रहा है. बिहार में नाली-गली, स्कूल, फैक्ट्री बनने के लिए वोट देते तब तो बनता. आपने वोट जाति के नाम पर दिया है. तो बिहार में घर-घर में जाति की चर्चा हो ही रही है.
    बिजली बिल 6 हजार आए या 8 सीएम को इससे क्या मतलब है- प्रशांत किशोर

    इसके साथ ही कहा कि नीतीश कुमार को आपने वोट बिजली के नाम दिया है. तो बिजली का बिल 6 हजार आए या 8 हजार सीएम को इससे क्या मतलब है. सिलेंडर 1200 का मिले या 1400 का सिलेंडर आपको मिल ही रहा है. मोदी जी का चमकता हुआ चेहरा देखकर आपलोगों ने वोट दिया था. तो आपके बच्चों का चेहरा मुरझायेगा ही. टीवी में आये दिन मोदी जी का चमकता हुआ चेहरा आपको दिख ही रहा है. गुजरात के विकास की कहानी सुनकर वोट दिये है सब तो गुजरात में विकास हो ही रहा है. और बिहार के लड़के रोजगार पाने के लिए जा ही रहे हैं. जब आपने अपने बच्चों की पढ़ाई और रोजगार के लिए वोट किया ही नहीं है. तो आपके बच्चों को अच्छी पढ़ाई और रोजगार कहां से मिलेगा?.अगर आप अपने बच्चों के लिए एक नया विकल्प बनाते हैं. तो चुनाव लड़ाने और जिताने की जिम्मेदारी मेरी है. 

    बिहार तब तक नहीं सुधर सकता है, जब तक जनता नहीं सुधरेगी

    आगे प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में जो नेता आता है. वो यही कहता है कि हम आ जाएंगे तो बिहार को सुधार देंगे. आप एक प्रशांत किशोर को छोड़िए अगर 10 प्रशांत किशोर भी आ जाएं. तो भी बिहार की स्थिति नहीं सुधर सकती है. जब तक बिहार की जनता नहीं सुधरेगी. जब तक बिहार के लोग अपने बच्चों के लिए नहीं खड़े होंगे. तब तक बिहार को कोई नहीं सुधार सकता है. बिहार में लोग कहते हैं कि सब बात ठीक है. लेकिन विकल्प नहीं है. यदि आपके पास विकल्प नहीं है तो विकल्प बनाने कोई बाहर से नहीं आएगा. आपको ही अपना विकल्प बनाना पड़ेगा.


    “अगर आप अपने बच्चों के लिए खड़े होंगे, तो चुनाव जीताने की गारंटी मैं लूंगा”

    आज आप कहते हैं कि हमारे पास साधन नहीं है, संसधान नहीं है. और व्यवस्था नहीं है. हम चुनाव कैसे जीतेंगे इसलिए विकल्प नहीं बनाया. तो जन सुराज जो व्यवस्था है. उसमें प्रशांत किशोर आपकी गारंटी लेता है. अगर आप अपने बच्चों के लिए खड़े होंगे, तो आपको चुनाव लड़ाने का जिम्मा हमारा है.

    प्रशांत किशोर 2 अक्तूबर 2022 से लगातार बिहार के गांवों का दौरा कर रहे हैं

    आपको बता दें कि प्रशांत किशोर 2 अक्तूबर 2022 से लगातार बिहार के गांवों का दौरा कर रहे हैं. उनकी पदयात्रा अबतक लगभग 2500 किमी से अधिक की दूरी तय कर चुकी है. पश्चिम चंपारण से शुरू हुई पदयात्रा शिवहर, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण होते हुए वैशाली जिला पहुंची है. वैशाली में पदयात्रा अभी 5 से 10 दिन और चलेगी और इस दौरान अलग-अलग गांवों और प्रखंडों से गुजरेगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news