Bihar Politics: वक्फ को लेकर JDU के मुस्लिम नेताओं ने खोला मोर्चा तो आनन-फानन में पार्टी ने बुलाई बड़ी बैठक 

    Bihar Politics: वक्फ को लेकर JDU के मुस्लिम नेताओं ने खोला मोर्चा तो आनन-फानन में पार्टी ने बुलाई बड़ी बैठक 

    पटना(PATNA):संसद के दोनों सदनों से वक्फ संशोधन बिल पास हो चुका है.यह बिल अब राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद कानून बन जाएगा.उधर इस बिल का समर्थन कर जेडीयू बुरी तरीके से फंस चुकी है. 6 माह बाद विधानसभा का चुनाव होना है.चुनाव से पहले मुस्लिम नेता की नाराज हो गए है और पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं.इसी अफरा-तफरी के बीच जेडीयू ने पार्टी नेताओं की अहम बैठक बुला ली है। चुनाव से पहले मुस्लिम नेताओं का पार्टी से किनारा करना जेडीयू के लिए भारी न पड़ जाए 

     आनन-फानन में पार्टी ने बुलाई बड़ी बैठक 

     वक्फ संशोधन बिल को लेकर पार्टी में विरोध के बीच प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने पार्टी के प्रवक्ताओं की बैठक बुलाई है.बैठक में बिल को लेकर हो रहे साइड इफेक्ट का काट निकालने को लेकर रणनीति तय की जा रही है.किस तरीके से बिल को लेकर अल्पसंख्यकों के बीच जाना है, उसकी पूरी रणनीति बनाई जा रही है.बैठक में पार्टी पार्टी के वरिष्ठ नेता, मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार के साथ-साथ प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा मौजूद हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news