Bihar Politics: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को प्रशांत किशोर की बड़ी चुनौती, पढ़िए -क्यों की गई है घेराबंदी

    Bihar Politics: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को प्रशांत किशोर की बड़ी चुनौती, पढ़िए -क्यों की गई है घेराबंदी

    Bihar:  बिहार की राजनीति में सभी दल के लोग मौके की तलाश में है.  लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विवाद प्रकरण में अब प्रशांत किशोर भी कूद गए है.  उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ी चुनौती दे दी है.  कहा है कि अगर उनमें हिम्मत है तो इसका विरोध करे.  प्रशांत किशोर ने कहा है कि बिहार में कांग्रेस पार्टी पहले लालू प्रसाद का झोला  ढोती  थी.  अब तेजस्वी यादव का ढो  रही है.  प्रशांत किशोर मुजफ्फरपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार में कांग्रेस पार्टी की कोई हैसियत नहीं है. 

     यह खुद के दम पर बिहार में कभी चुनाव नहीं लड़ सकती.  30 साल से यह  पार्टी लालू प्रसाद का झोला  ढो  रही है.  अब वह बीमार हो गए हैं, तो उनके बेटे का झोला  ढो  रही है.  प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी को चुनौती दी है कि वह कहते हैं कि- डरो नहीं, अगर डर नहीं है तो बिहार में अकेले चुनाव लड़के दिखा दे.  आरोप लगाया कि लालू  यादव ने  बाबा साहब के फोटो का अपमान किया है.  हिम्मत है तो उस पर बयान देकर दिखा दे.  प्रशांत किशोर ने तेलंगाना के कांग्रेसी मुख्यमंत्री की बात को याद दिलाते हुए सवाल किया कि वह कहते हैं कि बिहार के लोग मजदूरी करने के लिए पैदा हुए है.  

    राहुल गांधी जब बिहार आते हैं, तो उन्हें इस पर जवाब देना चाहिए.  बिहार के लोग अगर मजदूरी करने के लिए जन्म लिए हैं, तो वह वोट मांगने के लिए क्यों आते हैं? उन्हें तो केवल तेलंगाना में ही राजनीति करनी चाहिए.  प्रशांत किशोर अपनी बिहार बदलाव यात्रा के तहत अलग-अलग जिलों में और प्रखंडों में लोगों से संवाद कर रहे हैं और पत्रकारों से भी बात कर रहे है.  इसी क्रम में रविवार को उन्होंने मुजफ्फरपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news