Bihar Politics:मुकेश सहनी ने गिरिराज सिंह पर साधा निशाना,स्वाभिमान यात्रा को बताया नाटक और ड्रामा

    Bihar Politics:मुकेश सहनी ने गिरिराज सिंह पर साधा निशाना,स्वाभिमान यात्रा को बताया नाटक और ड्रामा

    हाजीपुर(HAJIPUR): बिहार के छपरा और सिवान में हुई जहरीली शराब से मौत को लेकर विप सुप्रीमो मुकेश सहनी ने बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए. उन्होंने बताया कि मुजफ्फरपुर कल वहां मेरा कार्यक्रम था वहां मुझे सूचना मिली थी कि शराब ट्रक से मंगवाया जा रहा है, लेकिन अभी सूचना मिली है कि वहां शराब का मिनी फैक्ट्री चल रहा है, जबकि बिहार सरकार के एसएसपी और एसपी बैठते हैं, तो इसे सरकार को गंभीरता से लेना चाहिए और कार्रवाई करना चाहिए.

     बिहार के सीएम नीतीश कुमार के सपने को उनको ही लोग चूर-चूर कर रहे हैं

    मुकेश सहनी ने कहा कि बिना पुलिस अधिकारियों की मिली भगत से मिनी शराब फैक्ट्री नहीं चल रहा होगा. उन्होंने कहा कि एसएसपी, एसपी, डीएसपी पूरे जिला में शराब बेचवा रहे हैं और बिहार के सीएम नीतीश कुमार के सपने को उनको ही लोग चूर-चूर कर रहे हैं इस परिस्थिति में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए था.

    मुकेश साहनी ने गिरिराज सिंह की स्वाभिमान यात्रा पर भी उठाया सवाल

    दरअसल दशहरा समाप्त होने के बाद आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दल के नेता अब अपने-अपने वोटो की तैयारी करने के लिए और बूथ स्तर को मजबूत बनाने के लिए युद्ध स्तर जुट गए हैं. इसी वजह से वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी हाजीपुर में अपने कार्यकर्ताओं से मिलकर एक सभा करने पहुंचे थे. इसी बीच मुकेश साहनी ने गिरिराज सिंह की स्वाभिमान यात्रा पर भी सवाल उठाया है,उन्होंने कहा कि जो लोग सरकार में रहकर मंदिर मस्जिद कर रहे हैं वह हिंदू होने का ड्रामा और नाटक कर रहे हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news