पोस्टर वॉर से गरमाई बिहार की सियासत, RJD दफ्तर के बाहर NDA पर हमला

    पोस्टर वॉर से गरमाई बिहार की सियासत, RJD दफ्तर के बाहर NDA पर हमला

    पटना (PATNA): बिहार में पोस्टर पॉलिटिक्स एक बार फिर चर्चा में है. जहां राजधानी पटना में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) कार्यालय के बाहर चार पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें एनडीए पर तीखा कटाक्ष किया गया है. जहां चारों पोस्टरों में मज़ेदार स्लोगन और तस्वीरों के ज़रिए एनडीए नेताओं पर तंज कसा गया है.

    ससुर-दामाद के रिश्तों को लेकर कटाक्ष 

    एक पोस्टर में लिखा गया है "नेशनल दामाद आयोग", साथ ही कुछ नेताओं की फोटो लगाई गई है, जिनके ऊपर ससुर-दामाद के रिश्तों को लेकर कटाक्ष किया गया है.दूसरे पोस्टर में “ससुर-दामाद गठबंधन” को बिहार की राजनीति का मज़ाक बताया गया है.बता दे वही बाकी दो पोस्टरों में भी रिश्तों की राजनीति को लेकर चुटीली टिप्पणियां की गई हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news