Bihar Politics: दिल्ली से लौटते ही रेस हुए सीएम नीतीश कुमार, जदयू कार्यालय में नेताओ संग की बैठक, पढ़े क्या था मुद्दा

    Bihar Politics: दिल्ली से लौटते ही रेस हुए सीएम नीतीश कुमार, जदयू कार्यालय में नेताओ संग की बैठक, पढ़े क्या था मुद्दा

    पटना(PATNA):बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार सोमवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचे उनके साथ मंत्री अशोक चौधरी और जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा भी मौजूद रहे.इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यालय का निरीक्षण किया और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की.मुख्यमंत्री का यह दौरा ऐसे समय हुआ है, जब 2025 में होनेवाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो चुकी है. नीतीश कुमार इन दिनों पूरी तरह एक्टिव मोड में नजर आ रहे है और संगठन के एक-एक स्तर पर मजबूती लाने की कोशिशों में जुटे है.

     पार्टी को धार देने की कोशिश में लगे सीएम नीतीश कुमार

     माना जा रहा है कि वे संगठन के भीतर की कमज़ोरियों को दूर कर एक बार फिर पार्टी को धार देने में जुट गए है.जदयू सूत्रों के अनुसार, एक दिन पहले ही प्रदेश कार्यालय में प्रवक्ताओं, मीडिया और आईटी सेल की अहम बैठक बुलाई गई थी. बैठक का मुख्य एजेंडा यह था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों को कैसे प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाया जाए.डिजिटल और जमीनी स्तर पर प्रचार को लेकर कई रणनीतियों पर चर्चा की गई.

    10 मिनट तक जदयु कार्यालय में की बैठक

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करीब 10 मिनट तक पार्टी कार्यालय में रुके और लौटते ही पार्टी नेताओं को निर्देश भी दिए. विशेष बात यह रही कि दिल्ली से पटना लौटने के तुरंत बाद वे सीधे पार्टी कार्यालय पहुंचे, जिससे साफ होता है कि चुनाव की तैयारियों को लेकर वे कोई भी ढिलाई नहीं बरतना चाहते.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news