बिहार:लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर गिरफ्तार, नेपाल भागने की तैयारी में थे कुख्यात, पढ़ें कैसे पुलिस ने धर दबोचा   

    बिहार:लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर गिरफ्तार, नेपाल भागने की तैयारी में थे कुख्यात, पढ़ें कैसे पुलिस ने धर दबोचा   

    मुजफ्फरपुर(MUJAFFARPUR):मुजफ्फरपुर पुलिस और सीतामढ़ी पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है. लॉरेंस के शूटर सुनील बरोलिया और शाहनवाज शहीद को सीतामढ़ी से दबोचा है.   

    डीआईयू की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दोनों को सीतामढ़ी रोड से धर दबोचा 

       जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरपुर डीआईयू की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दोनों को सीतामढ़ी रोड से धर दबोचा, जहां दोनों एक बस से भारत से नेपाल भागने की कोशिश कर रहे थे.दोनों की गिरफ्तार की सूचना डीआईयू की टीम ने हरियाणा पुलिस को दी है.वहीं दोनों से पुलिस सघन पूछताछ कर रही है.  

     कई आपराधिक मामलों में हरियाणा, राजस्थान दिल्ली और यूपी में वांटेड है

       वहीं पूछताछ के बाद हरियाणा क्राइम ब्रांच की टीम दोनों को हरियाणा ले जाएगी. वहीं आपको बता दें कि गिरफ्तार सुनील मूल रूप से राजस्थान के जयपुर का रहनेवाला है, तो वहीं शाहनवाज सीतामढ़ी का निवासी है. फिलहाल शाहनवाज रोहतक में रह रहा था. दोनों बदमाश कई आपराधिक मामलों में हरियाणा, राजस्थान दिल्ली और यूपी में में वांटेड है.जिनकी तलाश पुलिस को लंबे समय से थी.     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news