Bihar News:देखते ही देखते कोसी नदी में समाया बिहार का ये स्कूल,वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

    Bihar News:देखते ही देखते कोसी नदी में समाया बिहार का ये स्कूल,वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

    सहरसा(SAHARSHA):बिहार की कोशी नदी एक तरफ जहां जीवनदायिनी है. वहां दूसरी तरफ ही भयावह भी है.जब भी  कोशी अपना विकास रूप लेती है तो फिर किसी को भी अपने अंदर समाहित कर लेती है. एक ऐसा ही मामला सहरसा जिले से सामने आया है. जहां देखते ही देखते एक सरकारी स्कूल कोशी नदी में समा गया.जिसका वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है.

    राजकीय बुनियादी विद्यालय कोशी नदी में विलीन हो गया है

    आपको बताये कि पूरा मामला सहरसा नवहट्टा प्रखंड के हाटी पंचायत का है.जहा कोशी नदी के किनारे अवस्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय कोशी नदी में विलीन हो गया है.विलीन होते विद्यालय का वीडियो हो रहा है. वीडियो में साफ साफ तौर पर देखा जा सकता है कि स्कूल के ठीक पीछे में कोशी नदी बह रही है और वही कोशी नदी स्कूल को अपने आवेश में चारों तरफ से ले लिया है,साथ ही साथ स्कूल का किचन भी कोशी नदी में विलीन हो चुका है.

    1950 में राजकीय बुनियादी विद्यलाय का स्थापना किया गया था

    मिली जानकारी के अनुसार 1950 में राजकीय बुनियादी विद्यलाय का स्थापना किया गया था, जो हाटी गांव के निवासी आर टी सिंह जो वर्तमान में डीएम के पद पर कहीं पदस्थापित थे,अनहोने ही अपने गांव के बच्चे की शिक्षा के लिए जमीन दान दिया था.हालांकि तकरीबन 20 दिनों से कोशी नदी के कटाव का कहर जारी है.जल संसाधन विभाग ओर से गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं कराया गया जिस कारण स्कूल कटकर नदी में विलीन हो रहा है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news