Bihar News: कोर्ट में पेशी के बाद SDPO रीडर को भेजा गया जेल, निगरानी विभाग ने 30 हजार घूस लेते किया था गिरफ्तार

    Bihar News: कोर्ट में पेशी के बाद SDPO रीडर को भेजा गया जेल, निगरानी विभाग ने 30 हजार घूस लेते किया था गिरफ्तार

    भागलपुर(BHAGALPUR): बिहार के भागलपुर जिले में SDPO रीडर को कोर्ट में आज पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया. बता दें कि मंगलवार को निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सुपौल जिले के वीरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार के रीडर बिट्टू कुमार को 30 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था.

    कोर्ट में पेशी के बाद भेजा गया जेल

    मिली जानकारी के अनुसार बीरपुर में एक केस को लेकर पीड़ित व्यक्ति से सहयोग के बदले रीडर द्वारा 30 हजार की मांग की जा रही थी. इस मामले में पीड़ित ने निगरानी विभाग से शिकायत की थी शिकायत की जांच के बाद टीम ने जाल बिछाया और तय रकम लेते वक्त रीडर को गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार के बाद रीडर को भागलपुर निगरानी कोर्ट में पेश किया गया जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news