Bihar News: स्कूल में वर्चस्व को लेकर महादलित बच्चे की हत्या, स्कूल के साथियों ने ही पीटकर ले ली जान, पढ़ें पूरा मामला

    Bihar News: स्कूल में वर्चस्व को लेकर महादलित बच्चे की हत्या, स्कूल के साथियों ने ही पीटकर ले ली जान, पढ़ें पूरा मामला

    मुजफ्फरपुर(MUJAFFARPUR): कभी-कभी हमारे समाज से कुछ ऐसी तस्वीरें सामनेआती हैं जो हमारी चिंता को बढ़ा देती है कि आखिर हमारा समाज किस ओर जा रहा है. अब तक आप लोगों ने वर्चस्व बड़े लोगों में होते देखा होगा, जहां कभी बिजनेस को लेकर तो कभी किसी और चीज को लेकर लोग लड़ते है,लेकिन आजकल यह वर्चस्व स्कूल में भी देखने को मिलता है जहां जान तक ले जाती है. एक ऐसी ही खौफनाक तस्वीर बिहार के मुजफ्फरपुर से आई है जहां स्कूल में ही 5 बच्चों ने मिलकर एक महादलित बच्चे की हत्या कर दी है.

    पांच छात्रों ने मिलकर एक महादलित छात्र की घूंसों से पीट पीटकर हत्या कर दी है

    आपको बताये कि मुज़फ्फरपुर के तुर्की थाना क्षेत्र के तुर्की हाई स्कूल में पांच छात्रों ने मिलकर एक महादलित छात्र की घूंसों से पीट पीटकर हत्या कर दी है. घटना के पीछे केवल क्लास रूम में वर्चस्व कायम करना था.जिसमे इस घटना को अंजाम दिया गया है, वहीं इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.वहीं मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

    पढ़ें मामले पर ग्रामीण एसपी ने क्या कहा

    ग्रामीण एसपी मुज़फ्फरपुर विद्यासागर ने बताया कि घटना कल की है, बहुत ही मामूली बात पर एक तरफ पांच छात्र और दूसरी तरफ दो छात्र आमने सामने हो गए. मारपीट में एक छात्र की मौत हो गई. जिसकी पहचान सौरव  कुमार पिता अजय राम बरकुरबा के रूप में हुई है. इसमें पहले सामान्य मारपीट की बात थी.हमलोगों ने कैमेरा देखकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news