Bihar News: सीएम नीतीश ने भोजपुर जिले में करोड़ों रुपए की योजनाओं का किया शिलान्यास, आरा सांसद ने मुख्यमंत्री से न मिलने देने पर जताई नाराजगी

    Bihar News: सीएम नीतीश ने भोजपुर जिले में करोड़ों रुपए की योजनाओं का किया शिलान्यास, आरा सांसद ने मुख्यमंत्री से न मिलने देने पर जताई नाराजगी

    आरा: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 5 सितंबर को भोजपुर जिले को कुल 57 करोड रुपए की योजनाओं का सौगात दिया है. सीएम नीतीश कुमार आज आरा के निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे. इस दौरान निर्माण कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए और अच्छी व्यवस्था कायम करने के लिए उन्होंने कई तरह के निर्देश दिए. इसके बाद सीएम बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के बखोरापुर गांव पहुंचे. जहां उन्होंने 57 करोड रुपए के दो दर्जन से अधिक योजनाओं का सौगात जनता को दिया. दो दर्जन से अधिक योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया.

    मुख्यमंत्री से न मिलने देने के कारण आरा सांसद हुए नाराज

    सीएम नीतीश कुमार द्वारा शिलान्यास किए गए योजनाओं में सबसे ज्यादा बड़हरा कोईलवर, पिरो और आरा सदर प्रखंड की कई योजनाएं शामिल हैं. इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़हरा में बने एक पंचायत सरकार भवन का भी उद्घाटन किया. वहीं, बखोरापुर के खेल मैदान में मुख्यमंत्री के निरीक्षण के लिए विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाया गया था, जो आकर्षण का केंद्र रहा. हालांकि, सीएम के निरीक्षण के दौरान आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने आरोप लगाया कि इस कार्यक्रम में उन्हें बुलाकर उनका अपमान किया गया है और मुख्यमंत्री से मिलने तक नहीं दिया गया है. उन्होंने कहा कि तामझाम की कोई आवश्यकता ही नहीं थी, वह पटना बैठे सारे योजनाओं का शिलान्यास कर सकते थे. सभा में मुख्यमंत्री से न मिलने देने के कारण आरा सांसद काफी नाराज दिखाई दिए.

    जिला प्रशासन ने की चाक चौबंद व्यवस्था

    वहीं, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कोई अप्रिय घटना न घटे इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी. निरीक्षण कार्य की पूरी मोनिट्रिंग भोजपुर जिला अधिकारी राजकुमार द्वारा की जा रही थी. कार्यक्रम के दौरान सीएम नीतीश के साथ उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, सहित भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी और जदयू के नेता और कार्यकर्ता मौके पर उपस्थित रहे.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news