Bihar: जहरीली शराब से मौत मामले पर चिराग पासवान का बयान आया सामने, कहा- सरकार कार्रवाई कर रही है किसी को नहीं छोड़ा जायेगा

    Bihar: जहरीली शराब से मौत मामले पर चिराग पासवान का बयान आया सामने, कहा- सरकार कार्रवाई कर रही है किसी को नहीं छोड़ा जायेगा

    पटना(PATNA): बिहार में जहरीली शराब से मौत पर सियासी जंग छिड़ चुकी है, सभी विपक्षी पार्टियां सीएम नीतीश कुमार पर हमलावर है, और सभी लोगों की मौत को लेकर उन पर आरोप लगा रही है, इसी बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का बयान सामने आया है.उन्होंने कहा है कि सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है किसी को छोड़ नहीं जाएगा.

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरे मामले को देख रहे हैं-चिराग पासवान

    चिराग पासवान ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरे मामले को देख रहे हैं. विशेष टीम का गठन किया जा रहा है और लगातार छापेमारी चल रही है.वहीं चिराग पासवान ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि कहीं भी उपचुनाव होगा हमारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी का सपोर्ट करेगी.

    पढ़ें बाबा सिद्दीकी की हत्या पर क्या कहा

     वहीं बाबा सिद्दीकी की हत्या पर उन्होंने कहा कि बहुत ही गंभीर चिंता का विषय है हमारी श्रद्धांजलि है और हमारे उनसे व्यक्तिगत संबंध थे. सलमान खान की सुरक्षा पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज सरकार उनकी सुरक्षा को लेकर पूरे इंतजाम कर रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news