Bihar News: पटना में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, दो दरोगा को घूस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरा मामला

    Bihar News: पटना में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, दो दरोगा को घूस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरा मामला

    पटना(PATNA): बिहार की राजधानी पटना में निगरानी टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. जहां दो दरोगा को घूस लेते गिरफ्तार कर लिया है. पटना के रूपसपुर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक फिरदौस आलम और पुलिस अवर निरीक्षक रंजीत कुमार को घूस लेते निगरानी की टीम ने 50 हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.

    भ्रष्टाचार अभियान के तहत हुई कार्रवाई

    पकड़े गए अधिकारियों में फिरदौस आलम और  रंजीत कुमार शामिल है. यह गिरफ्तारी भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है, जिसमे भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी से जुड़े मामलों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है.

    पीड़ित से अंधेरे में रिश्वत ले रहे थे आरोपी

    दोनों दारोगा, लोक नायक जयप्रकाश भवन (पुनाईचक) में पीड़ित से अंधेरे में रिश्वत ले रहे थे, तभी विजिलेंस टीम ने छापा मारते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. दोनों आरोपी रूपसपुर थाना में तैनात थे और उन पर भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत यह गिरफ्तारी की गई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news