Bihar News:नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 8 लोगो को मिला आजीवन कारावास,पढें कब और कहाँ का है मामला

    Bihar News:नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 8 लोगो को मिला आजीवन कारावास,पढें कब और कहाँ का है मामला

    बेतिया(BETTIAH):बेतिया व्यवहार न्यायालय ने आठ आरोपियों को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई पॉस्को एक्ट के विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार गुप्ता ने आठ दोषियों को आजीवन कारावास और 15_15 हजार रुपया का आर्थिक दंड की सजा सुनाई है. 

     8 लोगो को मिला आजीवन कारावास

    बता दे आठों आरोपियों ने नाबालिग के सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया था लौकरिया थाना कांड संख्या 53/23 मामला दर्ज हुआ था जिसमे एक नाबालिग को उसके परिजन लेकर घर जा रहे थे तो आठों दरिंदो ने रास्ते में रोककर नाबालिग को बाइक से उतार सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था मामले में स्पीडी ट्रायल चल रहा था आज बेतिया व्यवहार न्यायालय के विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार गुप्ता सभी आरोपियों को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है.

    आठों आरोपियों को 13 गवाहों ने दोषी बताया

    विशेष लोक अभियोजक जय शंकर तिवारी ने यह जानकारी दी है की आठों आरोपियों को 13 गवाहों ने दोषी बताया न्यायालय सभी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news