बिहार का मंत्री विवाद : "मख्खिया भिनभिनायेंगी, चिंता मत कीजिए" सांसद उपेंद्र कुशवाहा के इस पोस्ट का आप भी निकालिये मतलब!

    बिहार का मंत्री विवाद : "मख्खिया भिनभिनायेंगी, चिंता मत कीजिए" सांसद उपेंद्र कुशवाहा के इस पोस्ट का आप भी निकालिये मतलब!

    TNP DESK:विधायक अथवा एमएलसी बनने से पहले बेटे को मंत्री बनवाने  वाले सांसद उपेंद्र कुशवाहा फिलहाल विपक्षियों के निशाने पर है.  लगातार सोशल मीडिया पर वह ट्रोल  किये  जा रहे है.  इस विवाद के बीच उपेंद्र कुशवाहा ने अपने सोशल मीडिया एक्स  पर एक पोस्ट डाला है.  उस पोस्ट में उन्होंने नीतीश कुमार की एक पुरानी बात का जिक्र किया है.  नीतीश कैबिनेट में बिना विधायक अथवा एमएलसी  के मंत्री बने दीपक कुशवाहा उनके पुत्र है.  पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि कभी-कभी बड़ों द्वारा कही गई बातों को याद रखना चाहिए. 

     आज न जाने क्यों ,बड़े भाई नीतीश जी की एक पुरानी बात याद आ गई.  सोचा शेयर करूं, कभी नीतीश कुमार जी ने कहा था कि- खाना खाते वक्त मख्खिया  भिनभिनायेंगी , चिंता मत कीजिए- बाएं हाथ से भगाते  रहिए और दाहिने हाथ से खाते रहिये.  हालांकि इस पोस्ट में उन्होंने अपने बेटे दीपक की कोई चर्चा नहीं की है, लेकिन समझा जा रहा है कि यह पोस्ट उसी से संबंधित है. 

     विपक्ष लगातार परिवारवाद का आरोप लगाकर उपेंद्र कुशवाहा को घेर  रहा है.  एक बार खुद के बचाव में उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पुरानी बातों को आधार बनाया है.  उनके बेटे दीपक को पंचायती राज्य विभाग मिला है.  परिवार में खुद उपेंद्र कुशवाहा राज्यसभा के सांसद हैं, पत्नी स्नेह लता विधायक हैं और बेटा दीपक अब नीतीश के कैबिनेट में मंत्री हो गए है. 


    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news