बिहार के लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अजित पवार को दी अनोखी श्रद्धांजलि, NCP नेता के निधन से देश को अपूरणीय क्षति


मुंगेर : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं एनसीपी नेता अजित पवार के विमान हादसे में असामयिक निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर फैल गई है. पुणे जिले के बारामती में बुधवार को लैंडिंग के दौरान उनका विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें पवार समेत कुल पांच लोगों की मृत्यु हो गई थी.
अनोखी कला से भावपूर्ण श्रद्धांजलि
इस दुखद समाचार से भावुक होकर भारत के प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अपनी अनोखी कला के माध्यम से दिवंगत नेता को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की. मधुरेंद्र ने बिहार में पीपल के हरे पत्ते पर अजित पवार की अत्यंत बारीक एवं सूक्ष्म तस्वीर उकेर कर अपनी संवेदना प्रकट की.
असामयिक निधन अत्यंत दुखद
इंटरनेशनल लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने बताया कि अजित पवार का असामयिक निधन अत्यंत दुखद है. उनके निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की. उन्होंने बताया की दिवगंत उप मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि के लिए पीपल के हरे पत्ते पर पांच घंटे की कड़ी मेहनत कर उप मुख्यमंत्री अजीत पवार की तस्वीर को उकेरी गयी.
4+