लालू-अंबेडकर फोटो विवाद : RJD ने बताया 'साजिश', कहा – BJP बिहार की भोली-भाली जनता से कर रही है छल

    लालू-अंबेडकर फोटो विवाद : RJD ने बताया 'साजिश', कहा – BJP बिहार की भोली-भाली जनता से कर रही है छल

    पटना(PATNA): आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल राबड़ी आवास पहुंचे थे. इस दौरान पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने बयान देते हुए कहा है कि पिछले कुछ महीनों में 3 बार पीएम का दौरा हो चुका है और यह चुनावी साल है, इसलिए प्रधानमंत्री लगातार बिहार आ रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि जेडीयू में और बीजेपी के एनडीए गठबंधन में बहुत सी परेशानी है जिसमें एंटी इनकंबेंसी यानि कि विरोधी लहर सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है, जिस वजह से पीएम को बुलाया जा रहा है. ऐसे में विपरीत हवा चल रहा है इसलिए पीएम बिहार आ रहे हैं. अब कुछ समय तक इसका असर नहीं पड़ेगा, लेकिन ये असर उनके ख़िलाफ़ ही होगा. 

    वहीं बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के अपमान मामले को लेकर प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने कहा कि मैं भी उस दिन वहाँ मौजूद था, जिस दिन लालू यादव का जन्मदिन था. ऐसे में जो फोटो दिखाया गया है वो वहाँ मौजूद ही नहीं था, और यह साजिश के तहत बनाई गई तस्वीर है. दूसरी ओर बीजेपी छल करने में माहिर है और एनडीए की सरकार ने एक बार फिर भोली बहाली जनता को छलने का काम किया है. साथ ही यह वीडियो झूठा है और वहाँ ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news