बिहार : कांग्रेस विधायक के कमरे से मिली लाश, पूर्व मंत्री के पोते पर हत्या का शक, जांच में जुटी पुलिस

    बिहार : कांग्रेस विधायक के कमरे से मिली लाश, पूर्व मंत्री के पोते पर हत्या का शक, जांच में जुटी पुलिस

    नवादा (NAWADA):  बिहार के नवादा जिले के हिसुआ विधायक नीतू कुमारी के आवास से एक युवक का शव नरहट पुलिस ने बरामद किया है.  विधायक के घर से शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. वहीं सूचना मिलते ही नवादा एसपी भी घटना स्थल पर पहुंचे. फिलहाल पुलिस युवक के हत्या किस कारण से की गई, इसकी जानकारी जुटाने में लगे है.  

    पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना

    नवादा पुलिस ने  विज्ञप्ति जारी कर बताया कि शनिवार की शाम 4:30 बजे नरहट थाना को सूचना प्राप्त हुई कि हिसुआ की विधायक नीतू कुमारी के आवास पर किसी बंद कमरे में एक युवक का शव पड़ा हुआ है. सूचना के आलोक में नरहट पुलिस थाना अध्यक्ष मुन्ना कुमार वर्मा के नेतृत्व में दलबल के साथ पहुंची. जहां काफी खोजबीन के बाद एक बंद कमरे से एक युवक का शव बरामद किया है. पुलिस ने बताया कि शव की पहचान नरहट के ही टुनटुन सिंह के पुत्र पीयूष कुमार के रूप में की गई है. शव मिलते हीं नरहट पुलिस नें घटनास्थल को सील कर डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम को बुलाया है. शव अभी कमरे में हीं पड़ा है .

    यह भी पढ़े : 

    रक्षक बना भक्षक! महिला सिपाही के साथ नशे में धुत जवान ने किया दुष्कर्म का प्रयास, अरोपी पर की गयी कार्रवाई

    पूर्व मंत्री आदित्य सिंह के पोते पर जा रहा हत्या करने का शक

    वहीं इस मामले में नवादा एसपी अम्बरीष राहुल ने बताया कि मृतक पीयूष के परिजन एवं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीयूष कुमार के साथ पूर्व मंत्री आदित्य सिंह के पोता गोलू कुमार खाना लेकर पीयूष के कमरे में गया था ,उसके बाद कुछ पता नहीं चला. अचानक कमरे में शव मिलने की सूचना मिली है. घटना के बाद गोलू कुमार फरार बताए जा रहे हैं. घटनास्थल पर नवादा एसपी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कई थानों की पुलिस जुटी हुई है. नवादा पुलिस सभी तरह के अग्रेतर और वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news