बिहार : राज्यपाल के काफिले में शामिल गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, महिला पुलिसकर्मी घायल

    बिहार : राज्यपाल के काफिले में शामिल गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, महिला पुलिसकर्मी घायल

    हाजीपुर (HAJIPUR) : बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र अर्लेकर शनिवार को वैशाली दौरे पर गए थे. हालांकि इसी दौरान उनका काफिला हादसे का शिकार हो गया जिसमें एक महिला पुलिस कर्मी घायल हो गई है. मिली जानकारी के अनुसार काफिले में शामिल एंबुलेंस की गाड़ी अचानक पुलिस की गाड़ी से ठकरा गई. जिससे गाड़ी में सवार एक महिला पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गई. फिलहाल महिला को इलाज के लिए हाजीपुर केर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां घायल पुलिस कर्मी का इलाज किया जा रहा है. बता दें कि राज्यपाल के काफ़िले में वैशाली डीएम और एसपी भी मौजूद थे.

    बता दे की हाजीपुर से लेकर वैशाली तक सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया था. राज्यपाल की सुरक्षा को देखते हुए जगह-जगह पर पुलिसकर्मी को तैनात किया गया. वहीं वैशाली से पटना लौटने के दौरान राज्यपाल के काफिले में यह हादसा हुआ है. हादसा होने के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया है.  

    इससे पहले भी राज्यपाल का काफिला हुआ था दुर्घटना ग्रस्त 

    बता दें कि इससे पहले भी बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर का काफिला का वैशाली जिले के भगवानपुर में सड़क दुर्घटना हुई थी. जिसमें काफिला में चल रहे दमकल की गाड़ी अचानक सड़क पर ही पलट गई थी. उस वक्त दमकल की गाड़ी पर सवार छह लोग बुरी तरह घायल हो गए थे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news