Bihar Breaking: VIP पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की निर्मम हत्या से दहला बिहार, इतनी क्रूरता से हुई हत्या की कांप जायेगी रूह

    Bihar Breaking: VIP पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की निर्मम हत्या से दहला बिहार, इतनी क्रूरता से हुई हत्या की कांप जायेगी रूह

    दरभंगा(DARBHANGA): बिहार के राजनीति में उस समय हलचल मच गई. जब वीआईपी यानी विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता की आज बिहार के दरभंगा जिले में निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई. मुकेश सहनी के पिता जीतन साहनी दरभंगा जिले के बिरौल अनुमंडल स्थित अफ़ज़ल्ला पंचायत के सुपौल बाजार स्थित उनके पैतृक घर में थे, इसी घर में उनको मौत के घाट उतारा गया.

    इस वजह से की गई है हत्या

    मामले में पुलिस का कहना है कि ये हत्या चोरों द्वारा की जा सकती है, चोरी और लूट के  इरादे से हमलावर घर में घुसे होंगे और जब उन्होंने इसका विरोध किया होगा तो उनकी हत्या कर दी गई होगी, क्योंकि घटनास्थल पर पूरा खून बिखरा हुआ था, ऐसा प्रतीत हो रहा है मानों हमलावरों से उनकी हाथापाई हुई है. फिलहाल सच्चाई क्या है, जांच के बाद ही सामने आयेगी.

    हाई प्रोफाईल मर्डर केस की जांच में जुटी पुलिस

    वहीं इस हाई प्रोफाइल मर्डर केस की जांच के लिए पुलिस पूरी तरह से गंभीर नजर आ रही है, यही वजह है कि दरभंगा के एसपी ने हत्या की जांच के लिए ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में तीन अधिकारियों की टीम बनाई है, जो इस हत्याकांड की जांच करेगी. वहीं पिता की हत्या की खबर सूनते ही मुकेश सहनी भी मुंबई से पटना के लिए रवाना हो गये है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news