Bihar: आसरा शेल्टर होम में फूड प्वाइजनिंग की वजह से 3 बच्चियों की मौत से हड़कंप, पांच सदस्यीय टीम का हुआ गठन

    Bihar: आसरा शेल्टर होम में फूड प्वाइजनिंग की वजह से 3 बच्चियों की मौत से हड़कंप, पांच सदस्यीय टीम का हुआ गठन

    पटना(PATNA): बिहार के आसरा शेल्टर होम कांड मामले में जिला प्रशासन पूरी तरह से सख्त हो गया  है. आपको बताये कि फूड प्वाइजनिंग की वजह से तीन बच्चियों की मौत के बाद जिलाधिकारी पटना डॉ चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि फूड प्वाइजनिंग की वजह से 3 महिलाएं और बच्चियों की मौत हुई है और 12-13 लोग अस्पताल में भर्ती है.

    मामले की जांच को लेकर पांच सदस्य टीम का गठन

    डॉ चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि बच्ची की पहली मौत 7 नवंबर, दूसरी मौत 10 नवंबर की रात्रि और तीसरी मौत 12 साल की बच्ची की 13 नवंबर को पटना के पीएमसीएच में हुई है.इस मामले की पूरी जांच के लिए हम लोगों ने पांच सदस्य टीम का गठन किया है. जो आसरा शेल्टर होम में जाकर वहां के खाने और पानी की जांच कर रही है यह जांच रिपोर्ट आज शाम तक आ जाएगी.

    पढ़ें डॉ चंद्रशेखर सिंह ने क्या कहा

    वहीं डॉ चंद्रशेखर सिंह का कहना है कि पहली नजर में देखा जाए तो यह पूरा मामला साफ साफ फूड प्वाइजनिंग का लगता है. अगर इस मामले में किसी की गलती पाई जाती है तो उसके खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाएगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news